फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम अलोन: मशहूर फ्रेंचाइजी के सीक्वल पर शुरू हुआ काम, क्या मुख्य कलाकार होंगे मैकाले कल्किन? लगीं अटकलें

Sat, 21 Nov 2026 10:08 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • डिज्नी की फिल्म 'होम अलोन' के नए सीक्वल पर काम चल रहा है।
  • इस बीच खबर है कि अभिनेता मैकाले कल्किन इसमें मुख्य किरदार के तौर पर वापसी कर सकते हैं। 
  • बताया जाता है कि इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ने में कुछ समय लग सकता है, क्योंकि मेकर्स दूसरे प्रोजेक्ट में भी बिजी हैं।
विज्ञापन
मैकाले कल्किन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर क्रिसमस कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'होम अलोन' के सीक्वल पर काम जारी है। इस प्रोजेक्ट के लिए ओरिजिनल स्टार मैकाले कल्किन, फिल्ममेकर्स सेठ रोगन और इवान गोल्डबर्ग के साथ जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

कौन है फिल्म का निर्माता?
रोगन और गोल्डबर्ग, कल्किन के साथ मिलकर स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और वे अपने प्रोडक्शन बैनर 'पॉइंट ग्रे' के जरिए इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे। फिल्म की कहानी और कास्टिंग के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। डिज्नी ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है।

हालांकि इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ने में कुछ समय लग सकता है, क्योंकि रोगन और गोल्डबर्ग अभी 'यूनिवर्सल' के लिए अपनी एक ओरिजिनल हॉरर-कॉमेडी फिल्म की तैयारियों को पूरा करने में व्यस्त हैं।

मैकाले कल्किन - फोटो : सोशल मीडिया
पहली फिल्म में क्या था कल्किन का किरदार?
1990 में रिलीज हुई ओरिजिनल 'होम अलोन' में कल्किन ने केविन मैकएलिस्टर का किरदार निभाया था। केविन एक छोटा लड़का है जो क्रिसमस की छुट्टियों पर अपने परिवार के साथ जाते समय गलती से घर पर ही छूट जाता है। शुरुआत में अपनी आजादी का मजा लेने के बाद, केविन को अपने घर को दो चोरों से बचाना पड़ता है।

मैकाले कल्किन - फोटो : सोशल मीडिया
'होम अलोन' के कितने पार्ट आए?
क्रिस कोलंबस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कैथरीन ओ'हारा, जॉन हर्ड और रॉबर्ट ब्लॉसम भी मुख्य भूमिकाओं में थे। इसकी सफलता के बाद 1992 में इसका सीक्वल 'होम अलोन 2: लॉस्ट इन न्यूयॉर्क' आया, जिसमें कल्किन ने एक बार फिर केविन के रूप में वापसी की। इसके बाद 1997 में 'होम अलोन 3' आई, जिसमें एलेक्स डी. लिन्ज मुख्य भूमिका में थे। 

इसके बाद तीन और फिल्में आईं, जिनमें दो टेलीविजन फिल्में और 2021 में डिज्नी+ पर रिलीज हुईं 'होम स्वीट होम अलोन' शामिल हैं।
विज्ञापन

कैसे लगी अटकलें?
  • पिछले साल गर्मियों में कल्किन एक विज्ञापन में नजर आए थे। 
  • इसके बाद ऐसी अटकलें शुरू हुईं कि कल्किन इस फ्रेंचाइजी में वापसी कर सकते हैं। 
  • अभी यह साफ नहीं है कि आने वाला प्रोजेक्ट एक सीधा सीक्वल होगा या इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का कोई नया रूप। 
  • कल्किन के इसमें शामिल होने की खबरों ने मूल फिल्मों के फैंस के बीच फिर से काफी उत्साह जगा दिया है।
  • इस प्रोजेक्ट के बारे में अभी और जानकारी आनी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें