फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट के धुएं से परेशान मैडोना ने दी मंच छोड़ने की धमकी

Sat, 22 Dec 2012 11:13 AM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर गायिका मैडोना ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच बीच में ही छोड़ देने की धमकी दी। इस कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान कुछ लोगों के एक समूह के आपत्तिजनक व्यवहार से मैडोना घबरा गईं और उन्होंने मंच छोड़ने की धमकी दी। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट काम' के अनुसार, चिली के सैंडियागों में कार्यक्रम के बीच में मैडोना अचानक चिल्ला पड़ीं।
विज्ञापन


दरअसल वहां मौजूद कुछ लोग धूम्रपान कर रहे थे और इससे मैडोना को परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि यहां लोग धूम्रपान न करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो मैं अपनी प्रस्तुति नहीं दूंगी। आपको मेरी फिक्र नहीं है तो मैं भी आपके लिए नहीं सोचने वाली। यह कोई मजाक नहीं है। आप इस तरह सिगरेट पीना जारी रखेंगे तो मैं कभी नहीं गाऊंगी। इस चेतावनी के तत्काल बाद सिगरेट पी रहे लोगों ने अपनी सिगरेट बुझा दी। उनके सिगरेट बुझाने के बाद ही यह कार्यक्रम आगे चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें