कहां होगा शो?
VMAs इस साल लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में होने वाले हैं, यह नौ साल में पहली बार है जब यह शो वेस्ट कोस्ट पर होगा। इसे आखिरी बार 2017 में लॉस एंजिल्स से ब्रॉडकास्ट किया गया था और इसे कैटी पेरी ने होस्ट किया था। दो घंटे का यह शो 27 सितंबर को एयर होगा।
होस्ट का नाम अभी नहीं बताया गया है।
किसके बीच होगा मुकाबला?
इस बीच, आर्टिस्ट ऑफ द ईयर के लिए मैडोना, टेलर स्विफ्ट, एरियाना ग्रांडे, कारपेंटर, मार्स और मॉर्गन वॉलन जैसे लोग मुकाबला करेंगे। वीडियो ऑफ द ईयर के लिए मैडोना का 'कन्फेशन्स II- द फिल्म', स्विफ्ट का 'द फेट ऑफ ओफेलिया', कारपेंटर का 'टीयर्स', ग्रांडे का 'हेट दैट आई मेड यू लव मी' और मार्स का 'आई जस्ट माइट' मुकाबला करेंगे।