ये सितारे आएंगे नजर
मैडम वेब के ट्रेलर में अन्य स्पाइडर वर्स के किरदारों के होने के संकेत दिया गया है। यह फिल्म संभवतः भविष्य की टीम-अप फिल्म के लिए मंच तैयार करती नजर आएगी। फरवरी, 2024 को रिलीज के लिए निर्धारित, 'मैडम वेब' स्पाइडर-मैन सिनेमाई ब्रह्मांड से जुड़ी हुई फिल्म है। एसजे क्लार्कसन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एम्मा रॉबर्ट्स, सेलेस्टे ओ'कॉनर, इसाबेला मर्सिड, ताहर रहीम, एडम स्कॉट, जोसिया मैमेट और माइक एप्स भी शामिल हैं। इसकी पटकथा बर्क शार्पलेस और मैट सजामा ने लिखी है।
Masaba Gupta: विव रिचर्ड्स पर नस्लवादी टिप्पणी पर हंसकर बुरा फंसे रमीज राजा, मसाबा ने लगाई क्लास