इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एंड अवार्ड्स मकाउ (IFFAM) का पांचवां संस्करण इस साल तीन से आठ दिसंबर के बीच होगा। इस बार की थीम 'ए सेलेब्रेशन ऑफ लाइफ एंड द बिग स्क्रीन' है।
हॉलीवुड रिपोर्टर ने IFFAM के पत्रकार माइक गुडरिज के हवाले से लिखा है, 'इस साल दुनियाभर के सिनेमाघरों को बंद देखना दिल दहलाने वाला है, इसलिए IFFAM सिनेमाघरों में लोगों की वापसी और इस खूबसूरत अनुभव की खुशी का जश्न मनाना चाहता है।'
उन्होंने कहा, 'अंधेरे में बैठने, अजनबियों के साथ एक फिल्म साझा करने और एक साथ रोने जैसा कुछ भी नहीं है। हम मकाओ में दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस देखने, फिल्म और मेहमानों के लिए शानदार कार्यक्रम लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।'
IFFAM 15 जून से फिल्म निर्माताओं से ऑनलाइन सबमिशन लेना शुरू कर देगा। पिछले साल यहां ' पैरासाइट' और 'गिव मी लिबर्टी' जैसी फिल्मों का प्रदर्शन हुआ था जिन्होंने दुनियाभर में धूम मचाई थी।
ड्रीम स्ट्रीट के पूर्व गायक क्रिस ट्रूसडेल का कोरोना वायरस से निधन, 34 साल की उम्र में ली अंतिम सांस