कहां होगा यह कार्यक्रम?
इस साल की सबसे बड़ी बात है रॉक बैंड लिंकिन पार्क का भारत में पहली बार आना। वे दूसरे दिन मुख्य शो करेंगे। यह उनका भारत में पहला प्रदर्शन होगा। इससे प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं। यह 2026 का सबसे बड़ा संगीत कार्यक्रम बन गया है।
शो में जाने का सही समय?
महालक्ष्मी रेसकोर्स के दोनों दिनों में गेट दोपहर 2 बजे खुलेंगे और कार्यक्रम रात 10 बजे तक चलेगा। लोग हर दिन चार मंचों पर 8 घंटे तक संगीत का मजा ले सकेंगे। टिकट बुकमाईशो पर मिल रहे हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। पास के प्रकार हैं- जनरल एडमिशन, लोला कम्फर्ट, लोला वीआईपी और लोला प्लैटिनम। कुछ पास सीमित हैं।
क्या है लोलापालूजा?
लोलापालूजा की शुरुआत 1991 में शिकागो में पेरी फैरेल ने की थी। यह पहले एक रॉक टूर था, लेकिन अब दुनिया का सबसे बड़ा संगीत महोत्सव है। यह शिकागो, बर्लिन, पेरिस, साओ पाउलो और मुंबई जैसे शहरों में होता है। भारत में 2023 से शुरू हुआ, जहां इमेजिन ड्रैगन्स, द स्ट्रोक्स, ग्रीन डे, शॉन मेंडेस और ग्लास एनिमल्स जैसे कलाकार आए थे।
यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग, 24 घंटों में कमाए करोड़ों; 'जाट' के अलावा 'गदर 2' और 'धुरंधर' को भी पछाड़ा