फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने चूमा गाल तो किसी ने लगाया गले, लोलापलूजा इंडिया में मिले प्यार पर यंगब्लड ने जताया भारत का आभार

Mon, 26 Jan 2026 11:56 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lollapalooza India 2026: लोलापलूजा इंडिया 2026 की परफॉर्मेंस के दौरान भारत के लोगों ने ब्रिटिश कलाकार यंगब्लड को काफी प्यार दिया है। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत के लोगों का आभार जताया है।
विज्ञापन
फैंस से मिलते यंगब्लड - फोटो : इंस्टाग्राम@yungblud
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में लोलापलूजा इंडिया 2026 की शानदार परफॉर्मेंस के बाद यंगब्लड ने अपने सभी भारतीय फैंस को धन्यवाद दिया है। ब्रिटिश कलाकार ने लोलापलूजा इंडिया के पहले दिन अपने परफॉर्मेंस से मुंबई की भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया। परफॉर्मेंस के कुछ घंटों बाद, यंगब्लड ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने मुंबई शो की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट लिखी।
विज्ञापन

यंगब्लड के प्रति भारत में प्यार
इंस्टाग्राम पर यंगब्लड ने भारत के लोगों का आभार जताते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने फैंस से मिल रहे हैं। फैंस उन्हें गले लगा रहे हैं। इस बीच फैंस भावुक हो जाते हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'भारत मुझे आपसे प्यार हो गया है।'
 

भारत में रहना चाहते हैं यंगब्लड
एक दूसरी पोस्ट में यंगब्लड ने परफॉर्मेंस की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में यंगब्लड ने लिखा 'मुंबई में 70 हजार लोग। मैं यहां रहना चाहता हूं। भारत में रॉक एंड रोल जिंदा है और मुझे इससे प्यार है। मेरी जिंदगी में सबसे बेहतरीन रात लाने के लिए आपका बहुत शुक्रिया। अगले साल मिलते हैं। नमस्ते, नमस्ते, नमस्ते'।
 
विज्ञापन

लोलापलूजा इंडिया के तहत परफॉर्मेंस
लोलापलूजा इंडिया के पहले दिन अलग-अलग स्टेज पर कई जबरदस्त परफॉर्मेंस हुईं। इलेक्ट्रॉनिक आर्टिस्ट नॉक 2 ने हैवी बीट्स पेश की। सिंथवेव बैंड 'द मिडनाइट' ने 'सनसेट' और 'लॉस एंजेलिस' जैसे गानों से फैंस को पुराने समय की याद दिला दी। कैनेडियन बैंड 'मदर मदर' ने 'हैलॉप्ठ' गाने पर भीड़ से जोर-जोर से गाने गवाए।

क्या है लोलापलूजा? 
लोलापलूजा की शुरुआत 1991 में शिकागो में पेरी फैरेल ने की थी। यह पहले एक रॉक टूर था, लेकिन अब दुनिया का सबसे बड़ा संगीत महोत्सव है। यह शिकागो, बर्लिन, पेरिस, साओ पाउलो और मुंबई जैसे शहरों में होता है। भारत में 2023 से शुरू हुआ, जहां इमेजिन ड्रैगन्स, द स्ट्रोक्स, ग्रीन डे, शॉन मेंडेस और ग्लास एनिमल्स जैसे कलाकार आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें