फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द फ्लैश' अभिनेता लोगन विलियम्स का 16 साल की उम्र में निधन

Sat, 04 Apr 2020 02:25 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
द फ्लैश की कास्ट के साथ लोगन विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अभिनेता लोगन विलियम्स ने 16 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। लोगन विलियम्स के निधन पर  आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही तमाम सितारे श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। अभिनेता की मां ने इस बात की पुष्टि की है कि गुरुवार को लोगन ने आखिरी सांस ली। 

विज्ञापन


बता दें कि लोगन ने हॉलीवुड के सुपरहिट सुपरहीरो टीवी शो 'द फ्लैश' के मुख्य किरदार बैरी एलन के बचपन का किरदार निभाया था। इस खबर के साथ ही द फ्लैश की स्टारकास्ट लोगन को सोशल मीडिया पर याद कर रही है। 'द फ्लैश' में बैरी एलन का मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता ग्रैंट गस्टिन ने भी लोगन को सोशल मीडिया पर याद किया है। गस्टिन ने अपने पोस्ट में बताया है कि मैं न सिर्फ लोगन के टैलेंट से बल्कि उनके प्रोफेशनलिस्म से भी काफी इम्प्रेस रहता था। इस दुखद खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं।
विज्ञापन

 

इसके साथ ही द फ्लैश की बाकी कास्ट ने भी लोगन को सोशल मीडिया पर याद करते हुए अपने दिल की बात लिखी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें