रैपर लिली, नाथ स्मिथ और उनकी मां
- फोटो : एक्स
नाथन ने अजीब परिस्थितियों में छोड़ा था घर
लिल जॉन ने यह भी बताया कि नाथन ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और वह एक म्यूजिक प्रोड्यूसर, आर्टिस्ट और इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, जब नाथन लापता हुए थे, तब उन्होंने अजीब परिस्थितियों में घर छोड़ा था। फिर उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 6 फरवरी को सुबह करीब 11:53 बजे, गोताखोरों ने तालाब से एक शव निकाला। हालांकि अभी मेडिकल एग्जामिनर की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन पुलिस का कहना है कि शव नाथन का ही है।
यह खबर भी पढ़ेंः स्मृति के WPL जीतने पर मां ने रीशेयर की ऐसी पोस्ट, बिना कुछ कहे पलाश को किया ट्रोल, यूजर्स बोले- मम्मी रॉक्ड
हत्या या आत्महत्या?
पुलिस ने यह भी साफ किया है कि अब तक किसी तरह की साजिश या हत्या के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन जांच अभी जारी है। यह घटना लिल जॉन और उनके परिवार के लिए बेहद दर्दनाक है, और दुनियाभर से लोग उनके लिए संवेदनाएं जता रहे हैं।