फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर बाउल वीकेंड पर दिखा हॉलीवुड का जलवा, लियोनार्डो के साथ ‘स्पाइडर मैन’ ने पार्टी में मचाया धमाल

Mon, 09 Feb 2026 03:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Super Bowl Halftime Show: रविवार रात सांता क्लारा के लेवीज स्टेडियम में सुपर बाउल LX हाफटाइम शो हुआ। शो में ग्रैमी अवॉर्ड विजेता बैड बनी ने पूरा माहौल बदल कर रख दिया। इस शाम हॉलीवुड के कई कलाकार शो का मजा लेने पहुंचे। 
विज्ञापन
सुपर बाउल वीकेंड पर दिखा हॉलीवुड का जलवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैड बनी ने सुपर बाउल में इतिहास रच दिया। वह सुपर बाउल के हाफटाइम शो में पहले स्पैनिश भाषा में गाने वाले लैटिन सोलो आर्टिस्ट बने। सुपर बाउल वीकेंड पर हॉलीवुड का पूरा ग्लैमर देखने को मिला। मशहूर सितारे लियोनार्डो डिकैप्रियो, टोबी मैग्वायर, सुपर मॉडल केंडल जेनर और सिंगर लेडी गागा जैसे कलाकार शामिल हुए।

विज्ञापन




 
जमकर थिरके लियोनार्डो डिकैप्रियो और टोबी मैग्वायर
लियोनार्डो डिकैप्रियो और टोबी मैग्वायर को सुपर बाउल पार्टी में जमकर एंजॉय करते देखा गया। यह पार्टी Raising Cane’s ने होस्ट की थी, जहां दोनों पुराने दोस्त फुल मस्ती के मूड में नजर आए। पार्टी में रैपर आइस क्यूब की लाइव परफॉर्मेंस चल रही थी। इसी दौरान लियोनार्डो और टोबी डांस फ्लोर पर थिरकते दिखे। 
 

केंडल जेनर की एंट्री से मचा हंगामा
इसी बीच सुपर मॉडल केंडल जेनर भी सुपर बाउल में नजर आईं। वह लेवीज स्टेडियम, सांता क्लारा पहुंचीं, ठीक कुछ घंटे पहले जब उनके एक्स-बॉयफ्रेंड बैड बनी हाफटाइम शो में परफॉर्म करने वाले थे। केंडल के पहुंचते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरु हो गईं। 
विज्ञापन

 

'बैंडवाले' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस तारीख को उठा सकेंगे म्यूजिकल वेब सीरीज का आनंद

शो में दिखा सरप्राइज एलिमेंट
शो में सरप्राइज एलिमेंट भी देखने को मिला। लेडी गागा ने बैड बनी के साथ एक इंग्लिश लैंग्वेज परफॉर्मेंस दी, जो दर्शकों को खूब पसंद आई। कुल मिलाकर, बैड बनी का यह हाफटाइम शो सिर्फ एक म्यूजिकल परफॉर्मेंस नहीं था, बल्कि लैटिन कल्चर, भाषा और गर्व का एक मजबूत संदेश भी लेकर आया, जिसने सुपर बाउल के स्टेज को इतिहास का गवाह बना दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें