फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सिकन सिंगर जोस जोस का 71 की उम्र में निधन, द प्रिंस ऑफ सॉग के नाम से थे मशहूर

Sun, 29 Sep 2019 06:48 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jose Jose - फोटो : social media
विज्ञापन
अपने गानों से लाखों दिलों की जीतने वाले और संगीत की दुनिया में द प्रिंस ऑफ सॉग के नाम से मशहूर मैक्सिको के सिंगर जोस जोस का निधन हो गया है। 71 साल के जोस जोस का निधन शनिवार को हुआ था। वह लंबे समय से अग्नाशय कैंसर (Pancreatic cancer) से जूझ रहे थे। जोस जोस  के निधन की खबर उनकी सहायिका ने दी। जोस जोस का पूरा नाम Jose Romulo Sosa Ortiz था। 
विज्ञापन


संगीत की दुनिया में उन्हें असली पहचान साल 1970 में OTI म्यूजिक फेस्टिवल के बाद मिली, जब उनका गाना 'El Triste'काफी मशहूर हुआ था। जोस जोस ने 'De Pueblo en Pueblo,' 'Hasta Que Vuelvas,' 'Sentimientos,' 'Paloma'और 'Gavilan o Paloma' जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं। अपने 4 दशक के संगीत के करियर में जोस जोस को कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया। वह 6 बार ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किए गए।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें