फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैडविक बोसमैन के आखिरी ट्वीट को मिले अब तक के सबसे ज्यादा लाइक, इतनी बार किया गया पसंद और रीट्वीट

Sun, 30 Aug 2020 04:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चैडविक बोसमैन - फोटो : instagram: chadwickboseman
विज्ञापन

मार्वेल स्टूडियो की सुपरहिट फिल्म ब्लैक पैंथर में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता चैडविक बोसमैन का शनिवार को निधन हो गया था। वह लंबे समय से कोलोन कैंसर (आंत का कैंसर) से लड़ रहे थे। चैडविक बोसमैन के निधन की जानकारी उनके ही आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उनकी एक तस्वीर और बयान जारी करके दी गई थी। 

विज्ञापन


निधन के बाद चैडविक बोसमैन के ट्विटर अकाउंट का यह ट्वीट अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं चैडविक बोसमैन के फैंस सहित हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके इस ट्वीट को लाइक किया और रीट्वीट करके उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि भी दी है। इसी वजह से उनका आखिरी ट्वीट सबसे ज्यादा लाइक किए जाने वाले ट्वीट में शामिल हो गया है। 
 

इस बात की जानकारी खुद ट्विटर ने दी है। ट्विटर ने अपने आधिकरिक अकाउंट पर चैडविक बोसमैन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए बताया है उनका यह ट्वीट अब तक का सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला ट्वीट बन गया है। ट्विटर ने लिखा,  'अभी तक का सबसे ज्यादा लाइक किया गया ट्वीट। एक राजा के लिए श्रद्धांजलि।' 
विज्ञापन

 

खबर बनाने तक चैडविक बोसमैन के आखिरी ट्वीट को 66 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं 22 लाख से ज्यादा लोगों ने उनके ट्वीट को रीट्वीट किया है। आपको बता दें कि शनिवार को कोलन कैंसर की वजह से 43 की उम्र में चैडविक बोसमैन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह बीते चार साल से कैंसर से लड़ रहे थे। उन्हें कोलोन कैंसर (आंत का कैंसर) था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें