फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी गागा अब नहीं करेंगी कोई नशा

Tue, 01 Jan 2013 01:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लेडी गागा ने अपने नए एलबम ‘आर्टपॉप’ की रिकॉर्डिंग के बाद मादक हर तरह के नशे से तौबा कर ली है। उन्होंने कहा कि नए साल में यह मेरे चाहने वालों को तोहफ होगा। गागा ने कहा कि मैने खुद से वादा किया है कि मैं किसी भी तरह के नशे से दूर रहूंगी। 26 वर्षीय पाप सिंगर लेडी गागा हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहीं हैं। इन चर्चाओं में उनका नशा करना भी शामिल रहा है। उन्होंने नशे की अपनी आदत को कभी भी छिपाया नहीं है।
विज्ञापन


 वह अपने नशे के अनुभव भी लोगों से शेयर करती रहीं हैं। वह अपने चाहने वालों को यह तक बता चुकी हैं कि भांग उन्हें बहुत अच्छी लगती है और इसका सेवन करने में उन्हें मजा आता है। सितंबर 2011 में उन्हें नीदरलैंड में स्टेज पर ही सिगरेट जलाते हुए देखा गया था। इसके अलावा वह कई तरह की चरस की भी आदी रहीं हैं। अब देखते हैँ कि नशा न करने का उनका संकल्प कब तक बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें