20 जनवरी को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन का शपथग्रहण समारोह कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। यह शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में काफी खास होने वाला है। शपथ ग्रहण समारोह में हॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देते नजर आएंगे।
खबर है कि अमेरिकी सिंगर लेडी गागा US के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन की शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान गाएंगी। वहीं जेनिफर लोपेज भी प्रस्तुति देंगी।
इसके अलावा जस्टिन टिंबरलेक, जॉन बोन जिवो, डेमी लोवेटो और एंट क्लेमोंस के प्रस्तुति देने की भी खबरें हैं।
इस बीच डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शुक्रवार को घोषणा कि वह जो बाइडेन (Joe Biden) के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे। जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बने थे तब जैकी इवान्चो ने नेशनल एन्थम गाया था।
बता दें, अमेरिकी खुफिया एजेंसियां पहले ही आशंका जता चुके है कि, ट्रंप समर्थक 20 जनवरी को हिंसा फैला सकते हैं. इसे देखते हुए एफबीआई पूरी गतिविधियों पर विशेष नजर रखे हुए है।
The #InaugurationDay ceremony lineup is here! 🥳
Invocation - Fr. Leo O’Donovan
Pledge of Allegiance - Andrea Hall
National Anthem - @ladygaga
Poetry Reading - Amanda Gorman
Musical Performance - @JLo
Benediction - Rev. Dr. Silvester Beaman
— Biden Inaugural Committee (@BidenInaugural) January 14, 2021