फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिप सर्जरी के बाद फिर स्टेज पर आयीं लेडी गागा

Wed, 15 May 2013 05:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा अपनी चोट से ऊबर चुकी हैं। वह एक बार फिर स्टेज परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं। उन्हें कूल्हे की समस्या हुई थी।
विज्ञापन


हॉलीवुड की पॉप सिंगर लेडी गागा की हाल ही में दाहिने कूल्हे की सर्जरी हुई थी। इस सर्जरी की वजह से वह काफी समय तक स्टेज से दूर रहीं। सर्जरी के बाद अब वह फिर लौट आयी हैं।

हाल ही में लेडी गागा ने अपनी सर्जरी के बाद अपनी पहली परफॉर्मेंस दी है। लेडी गागा को स्टेज पर इतने समय बाद देखकर उनके फैन्स काफी खुश नजर आए।

ब्रायन न्यूमैन ने भी गागा को धन्यवाद कहा कि उन्होंने अपनी सर्जरी होने के बावजूद स्टेज पर उनके साथ परफॉर्म करने के लिए हां कही।

लेडी गागा द्वारा ब्रायन न्यूमैन के साथ बिना किसी रिहर्सल और बिना किसी तैयारी के जीपी होटल में होने वाले जैज इवेंट में परफॉर्म करने के बाद लेडी गागा को ब्रायन ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से गागा को अपनी सर्जरी के बाद से सोने का पानी चढ़े व्हीलचेयर पर देखा गया। इसी व्हीलचेयर पर बैठकर लेडी गागा ने अपने अगले एलबम आर्टपॉप की तैयारी भी की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें