फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kylie Minogue Birthday: 'चिगी विगी' काइली मिनॉग के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड, कैंसर को भी दी थी मात

Thu, 28 May 2020 03:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
काइली मिनॉग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काइली मिनॉग ऑस्ट्रेलियाई पॉप गायिका, गीतकार और अभिनेत्री हैं। उनका जन्म मेलबर्न में 28 मई 1968 को हुआ था। तीन भाई बहनों में काइली सबसे बड़ी हैं। उनका भाई ब्रेंडन एक टीवी कैमरामैन है। उनकी बहन डैनी मिनॉग भी एक पॉप गायिका हैं। काइली ने बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

51 वर्षीय काइली ने अभी तक शादी नहीं की है। इन दिनों वह पॉल सोलोमॉन्स को डेट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों की किस करते हुए तस्वीरें वायरल हुईं थीं। काइली की सोशल मीडिया तस्वीरों को देख आप भी कह उठेंगे उम्र इन पर बिल्कुल भी हावी नहीं है।

विज्ञापन


चलिए काइली के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।

  • काइली मिनॉग को कई सम्मानजनक उपनामों से भी जाना जाता है, जैसे प्रिंसेस ऑफ पॉप।

  • 1980 में काइली ने स्काईवेज से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इससे पहले उन्होंने जेसन डोनोवन के साथ छह साल पहले स्क्रीन साझा की थी। काइली को टेलीविजन शो 'नेबर्स' में यादगार भूमिका के लिए भी जाना जाता है।

     

Trending Videos

म्यूजिक के अलावा परफ्यूम, कपड़े सहित अन्य व्यवसाय में भी हैं सफल

काइली मिनॉग - फोटो : इंस्टाग्राम
  • काइली का पॉप करियर अचानक ही शुरू हुआ। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खेल टीम के लिए एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया। इस दौरान उन्होंने फेमस सॉन्ग 'द लोको-मोशन' का प्रदर्शन किया। जिसके बाद मशरूम रिकॉर्ड्स ने उन्हें आगे के लिए साइन कर लिया। उनकी ये रिकॉर्डिंग ऑस्ट्रेलिया में अस्सी के दशक में सबसे अधिक बिकने वाली एकल एलबम बनी।

  • काइली की सगाई जाने माने एक्टर जोशुआ सैसे से हुई थी लेकिन किन्ही कारणों से यह दोनों अलग हो गए।

  • म्यूजिक करियर के अलावा मिनॉग ने परफ्यूम, कपड़े और बेडिंग की रेंज सहित अन्य व्यवसाय में भी सफलता हासिल की है।

  • काइली की पहली फिल्म 'द डेलिनक्वेन्ट्स' (1989) नकारात्मक समीक्षाओं के बावजूद ऑस्ट्रेलिया तथा ब्रिटेन में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। दर्शकों ने उनके किरदार को खूब पसंद किया।

  • काइली के पहले 13 एकल एलबम यूके के शीर्ष दस में पहुंचे थे। यह एक चार्ट रिकॉर्ड है जिसमें अभी तक अब्बा, द बीटल्स, मडोना, माइकल जैक्सन, एल्टन जॉन, ओएसिस और डेविड बॉवी जैसे शीर्ष कलाकार भी नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन

कैंसर को भी मात दे चुकी हैं काइली

काइली मिनॉग - फोटो : सोशल मीडिया
  • काईली के एलबम्स को दुनियाभर में 60 मिलियन से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री हासिल हुई है। 2003 में काइली को लव एट फर्स्ट साईट के लिए सर्वश्रेष्ठ डांस रिकॉर्डिंग का ग्रैमी में नामांकन मिला। 2004 में उन्होंने "कम इनटू माई वर्ल्ड" के लिए ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 'कम इनटू माइ वर्ल्ड' भी काफी पॉपुलर हुआ था।

  • सफल करियर के बाद काइली को साल 2005 में स्तन कैंसर की वजह से ब्रेक लेना पड़ा। ऑपरेशन तथा कीमोथेरेपी के बाद उन्होंने साल 2006 में Showgirl: The Homecoming Tour के साथ फिर से अपना करियर शुरू किया। 51 की उम्र में भी काइली बेहद पॉपुलर हैं।

  • क्या आप जानते हैं काइली ने 2009 में आई बॉलीवुड फिल्म 'ब्लू' के चिगी-विगी गाने को अवाज दी थी और वो इसमें अक्षय कुमार और संजय दत्त के साथ थिरकती हुईं भी नजर आईं थीं। इस गाने में फराह खान ने उन्हें कोरियोग्राफ किया था।

  • मिनॉग को ARIA, ब्रिट अवॉर्ड और ग्रैमी सहित कई तरह के उल्लेखनीय संगीत अवॉर्डों से भी नवाजा जा चुका है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें