क्रिस्टन स्टीवर्ट और राजकुमारी डायना
- फोटो : Social Media
'ट्वाइलाइट' की अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट, पाब्लो लारेंन द्वारा निर्देशित फिल्म 'स्पेंसर' में दिवंगत राजकुमारी डायना का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। साल 1997 में पेरिस में एक कार दुर्घटना में डायना की मृत्यु हो गई थी। 'स्पेंसर' में डायना के उस वक्त को दिखाया जाएगा जब उन्होंने राजकुमार चार्ल्स के साथ अपनी शादी तोड़ने का फैसला किया था। 1996 में दोनों का तलाक हुआ था।
स्टीवन नाइट द्वारा लिखित, इस फिल्म की शूटिंग 2021 में शुरू करने की योजना है। फिल्ममेकर पाब्लो लारेंन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'आमतौर पर, राजकुमार आता है और राजकुमारी को पाता है, उसे अपनी पत्नी बनने के लिए आमंत्रित करता है और अंततः वह रानी बन जाती है। वह परी कथा है। जब कोई रानी नहीं बनने का फैसला करता है तो यह एक बड़ा बड़ा निर्णय है, एक परी की कथा के बिलकुल उल्टा है।'
ब्रिटेन के शाही परिवार की सबसे मशहूर प्रिंसेस ऑफ वेल्स ‘डायना’ का जीवन कई उतार चढ़ावों से भरा रहा। वैसे तो ब्रिटेन के शाही परिवार का हर एक सदस्य लोकप्रिय रहा लेकिन डायना की लोकप्रियता का कोई मुकाबला नहीं रहा।
दक्षिण कोरिया के गायक योहान की 28 साल की उम्र में निधन, मौत के कारणों का पता नहीं