70 के दशक के मशूहर अमेरीकन टीवी शो चार्लीज एंजेल्स पर आधारित फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 15 नवंबर को भारत में रिलीज हो रही है। फिल्म का नाम चार्लीज एंजेल्स ही रखा गया है। यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी। हाल में इस फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है।
सामने आए पोस्टर में फिल्म की लीड स्टारकॉस्ट नजर आ रही है। वहीं इस पोस्टर के सबसे ऊपर के हिस्से पर लिखा है, इस दुनिया को नई एंजेल्स की जरूरत है। साथ ही फिल्म में आग लगी गाड़ी से लेकर हवाई जहाज से कूदते तीन व्यक्ति भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर की एक झलक से ही पता चल जाता है कि फिल्म में जमकर एक्शन का तड़का लगाया गया है।
फिल्म की कहानी तेज-तर्रार महिला जासूसों पर आधारित है। ये सभी जासूस एक ऐसी एंजेसी का हिस्सा हैं जो तब सक्रिया होती है जब सरकार की दूसरी एंजेसी नाकाम हो जाती हैं। फिल्म में जबरदरस्त एक्शन के साथ ही कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। फिल्म में कर्स्टन स्टूअर्ट, नाओमी स्कॉट, एला बैलिंस्का और पैट्रिक स्टूअर्ट मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन एलिजाबेथ बैंकस ने किया है। गौरतलब है कि इससे पहले इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में साल 2000 और 2003 में रिलीज हो चुकी हैं।
पढ़ें: रंगोली ने दीपिका पादुकोण के खिलाफ छेड़ी टि्वटर वॉर, कहा- 'कंगना को डिप्रेशन का नाटक करना नहीं आता'