फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या इस अंग्रेजी गीत को सुनकर आपको कोई सुपरहिट बॉलीवुड गाना याद आया?

Sat, 28 Mar 2020 06:33 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
'500 माइल्स' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। अभी तक पूरी दुनिया में 595,953 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 873 पहुंच चुकी है। इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस से अभी तक 19 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि एक राहत की खबर ये है कि अभी तक देश में 66 लोग ठीक भी हो चुके हैं। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप पर लगाम लगाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अप्रैल तक लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। ऐसे में सभी को सख्त रूप से अपने घर में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


देश में लॉकडाउन के आदेश दिए जाने के बाद से एक तरफ जहां कई लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो वहीं कई लोगों को कंपनी द्वारा छुट्टी दे दी गई है। घर पर रहने के चलते अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर वक्त बिता रहे हैं और वहीं कई लोग कुछ अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए लाया है ज्ञानवर्धक मनोरंजन।

दरअसल आज हम आपको एक विदेश गाना सुनाएंगे, लेकिन इस विदेशी गानों की खास बात ये होगी कि ये विदेशी गाने सुनकर आपको कोई न कोई भारतीय गाना भी याद आएगा। और बस आपको इस भारतीय गाने को ही हमारे कमेंट बॉक्स में जवाब के रूप में लिखना होगा। वहीं हम आपको इस गाने से जुड़ी कुछ जानकारियां भी देंगे। 
विज्ञापन


अब सुनिए ये गाना:



इस गाने का नाम है '500 माइल्स' और ये गाना 'पीटर, पॉल एंड मैरी' एलबम का है। ये एलबम 1962 में रिलीज हुआ था। इस एलबम में कुल 12 गाने थे और उन 12 गानों में से एक  '500 माइल्स' था। ये एलबम साल 1962-62 में बिलबोर्ड में शामिल रहा था। वैसे तो ये एलबम ही सुपरहिट साबित हुआ था लेकिन इसके कुछ चुनिंदा गानों ने तो कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। बता दें कि 1963 के ग्रैमी अवॉर्ड्स में इस एलबम के गीत 'इफ आई हेड ए समर' ने बेस्ट फॉक रिकॉर्डिंग का खिताब जीता था। इसके साथ ही बेस्ट परफॉर्मेंस  बाय वोकल ग्रुप ग्रैमिस का खिताब भी 'इफ आई हेड ए समर' के नाम रहा था। वैसे ये तो हुई इस गाने और एलबम की जानकारी, लेकिन अब आप कमेंट बॉक्स में हमे बताएं कि इस गाने को सुनकर आपको कौनसा भारतीय गीत याद आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें