दुनिया भर में लोकप्रिय हॉलीवुड सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' (जीओटी) के अभिनेता किट हैरिंग्टन और रोज लेस्ली माता-पिता बन गए हैं। किट की पत्नी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है।
किट और रोज ने सितंबर 2020 में बताया था कि उनकी पहली संतान का जन्म होने वाला है। कपल को मंगलवार को उनके नवजात बेटे के साथ लंदन में देखा गया। जैसे ही कपल की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को बधाई देने लगे।
दोनों ने 2018 में शादी की थी। ये कपल पिछले दस साल से एक दूसरे को डेट कर रहा था। इन दोनों ने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' ऑन स्क्रीन प्रेमी जोड़े 'जॉन स्नो' और 'यग्रीट' की भूमिका निभाई थी।
किट हैरिंग्टन ने पिछले साल एक इंटरव्यू में बताया था कि सीरीज खत्म होने के बाद वे तनाव, थकावट और शराब की लत से जूझ रहे थे। नशे के चलते उनकी हालत इतनी बुरी हो गई कि उन्हें रिहैब सेंटर जाना पड़ा।