फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim Kardashian: किम कार्दशियन ने लुईस हैमिल्टन संग रिश्ते पर लगाई मुहर, रोमांटिक अंदाज में पोस्ट की तस्वीर

Tue, 14 Jul 2026 09:18 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kim Kardashian And Lewis Hamilton Relationship: हॉलीवुड सेलिब्रिटी किम कार्दशियन सिंगर कान्ये वेस्ट से तलाक के बाद लुईस हैमिल्टन के साथ नजदीकियों काे लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। हाल ही में लुईस के साथ किम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं, साथ ही एक खास मैसेज भी लिखा। इससे लगता है कि उन्होंने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। 
विज्ञापन
किम कार्दशियन ने लुईस हैमिल्टन के साथ साझा की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@kimkardashian
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर हॉलीवुड सेलिब्रिटी किम कार्दशियन और फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन के रिलेशनशिप में होने की अटकलें काफी समय से लग रही थीं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था। सोमवार देर रात किम कार्दशियन ने इंस्टाग्राम पर फैमिली, फ्रेंड्स के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें लुईस हैमिल्टन भी नजर आए। इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। 

रोमांटिक अंदाज में दिए पोज 

विज्ञापन

किम कार्दशियन ने लुईस के साथ जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें इनकी नजदीकियां साफ नजर आ रही हैं। दोनों किसी कपल की तरह फोटो क्लिक करवा रहे हैं। साथ में किम का छोटा बेटा भी नजर आ रहा है। आगे तस्वीरों में किम के दोस्त हैं, जो उनके साथ गेट-टुगेदर को एंज्वॉय कर रहे हैं। 
 


 

फैंस ने भी दिए किम की पोस्ट पर रिएक्शन 
किम कार्दशियन के फैंस ने जब लुईस के साथ उनकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर देखी तो जमकर रिएक्शन दिए। कई फैंस ने क्यूट फैमिली जैसे कमेंट लिखे। वहीं कुछ फैंस ने हार्ट, फायर इमोजी इस जोड़ी के लिए पोस्ट किए।

विज्ञापन



 

विज्ञापन

किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन - फोटो : इंस्टाग्राम@lewishamilton, @kimkardashian

कब से लगी थीं किम और लुईस के रिश्ते की अटकलें?
फरवरी 2015 में सिंगर निकोल शर्जिंगर से लुईस का रिश्ता खत्म हुआ था। फिर 2021 में किम कार्दशियन का भी सिंगर रैपर कान्ये वेस्ट से तलाक हुआ। लुईस और किम के बीच दोस्ती काफी समय से थी लेकिन इनके रिश्ते को लेकर अटकलें साल 2026 में लगीं, जब किम और लुईस काे नए साल का जश्न साथ मनाते हुए देखा गया।
फिर दोनों को इंग्लैंड और पेरिस में भी साथ देखा गया। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने पेरिस में एक रोमांटिक वेकेशन गुजारा था। दोनों एक ही होटल में अलग-अलग वक्त पर आए लेकिन अंदर साथ ही गए। अब किम ने खुद ही लुईस के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी हैं तो इनके रिश्ते पर मुहर लग ही गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें