फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम कार्दशियन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की बाथ टब फोटो, चौथी बार बनने जा रहीं मां

Sat, 19 Jan 2019 03:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किम कार्दशियन
विज्ञापन
अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन (Kim Kardashian) अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर दुनियाभर में फेमस है। यही कारण है कि हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस भी उन्हें फॉलो करती हैं। किम कार्दशियन अक्सर अपने हॉट और सेक्सी फोटो से मीडिया में छाई रहती है।
विज्ञापन


इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। कार्दशियन (Kim Kardashian) की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। किम कार्दशियन ने अपने इस सेक्सी फोटो से पानी में आग लगा दिया है। किम की इस सेक्सी फोटो को अब 23 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। किम इस फोटो में बाथ टब में लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। उनके इस सेक्सी अदा की फैंस जमकर तारीफ कर रहें हैं।
विज्ञापन

बता दें इससे पहले खबर आई थी कि किम कार्दशियन (Kim Kardashian) चौथी बार मां बनने वाली हैं। किम और कान्ये के पहले से ही तीन बच्चे हैं और इस बार वह सेरोगेसी के जरिए मां बनने वाली हैं। यूएस की एक मैगजीन ने इस खबर की पुष्टि की है। 

किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी। कान्ये से पहले किम 2 बार और शादी कर चुकी हैं। किम कार्दशियन हमेशा से ही अपनी बातों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं।

इतना ही नहीं अमरीकी टीवी स्टार किम साल 2018 में इंटरनेट पर सर्च होने वाली सबसे खतरनाक सिलेब्रिटी हैं। साइबर सिक्योरिटी फर्म मैकेफी ने ऐसे ही सिलेब्रिटीज की एक सूची जारी की थी जिनके नाम के सर्च में कई खतरनाक लिंक शामिल होते हैं। इस लिस्ट में किम का नाम सबसे ऊपर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें