फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम कार्दशियन की रिवीलिंग फोटो देख नाराज हो जाते हैं पति कान्ये वेस्ट

Mon, 26 Nov 2018 10:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kim Kardashian
विज्ञापन
अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर दुनियाभर में फेमस है। यही कारण है कि हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस भी उन्हें फॉलो करती हैं। किम कार्दशियन अक्सर अपने हॉट और सेक्सी फोटो से मीडिया में छाई रहती है।
विज्ञापन


लेकिन क्या आप जानते हैं किम के पति को उनकी हॉट और सेक्सी तस्वीरें बिल्कुल भी पसंद नहीं है। किम के पति कान्ये वेस्ट जब भी उनकी ऐसी तस्वीरें देखते हैं तो नाराज हो जाते हैं।

अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक 'द एलेन डीजेनेरेस शो' पर किम ने अपने एक इंस्टाग्राम  पोस्ट के बारे में बात की, जिसमें वह केवल अंडर गारमेंट्स पहने रसोई में खड़ी नजर आईं थी। किम ने बताया उनके पति उनके इस पोस्ट से खुश नहीं थे।
विज्ञापन


बता दें किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी। कान्ये से पहले किम 2 बार और शादी कर चुकी हैं।

इतना ही नहीं अमरीकी टीवी स्टार किम साल 2018 में इंटरनेट पर सर्च होने वाली सबसे खतरनाक सिलेब्रिटी हैं। साइबर सिक्योरिटी फर्म मैकेफी ने ऐसे ही सिलेब्रिटीज की एक सूची जारी की थी जिनके नाम के सर्च में कई खतरनाक लिंक शामिल होते हैं। इस लिस्ट में किम का नाम सबसे ऊपर था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें