फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: फिर विवादों में किम कार्दशियन, 'ओम' डिजाइन वाली ईयररिंग्स पहनने पर हुईं ट्रोल

Thu, 27 May 2021 07:46 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • तस्वीरों को लेकर चर्चा में आईं किम कार्दशियन
  • ओम डिजाइन वाली ईयररिंग्स पहनने पर हुईं ट्रोल
  • किम पर लगा हिंदूओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
विज्ञापन
किम कार्दशियन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी टीवी रियलिटी स्टार और बिजनेस वुमन किम कार्दशियन चर्चा में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर वो सुर्खियों में आ जाती हैं। कभी अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल तो कभी बोल्ड फोटोशूट के चलते वो सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। उनकी चर्चा भारत में भी खूब होती है। बता दें कि कुछ दिनों पहले किम ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं थीं जिसकी खूब चर्चा हुई थी।इन तस्वीरों में किम लाल रंग की ड्रेस के साथ 'ओम' वाली डिजाइन की ईयररिंग्स पहने नजर आईं थीं। ये तस्वीर इंटरनेट पर पोस्ट होते ही वायरल होने लगी। हालांकि कुछ फैंस को किम का ये अंदाज पसंद नहीं आया और वो उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाकर उन्हें ट्रोल करने लगे।

विज्ञापन


धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर हुईं ट्रोल

किम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनकी तस्वीरों को वायरल होने में वक्त नहीं लगता है। हालांकि वो अपनी तस्वीरों के चलते फैंस की वाह वाही खूब लूटती हैं, लेकिन इस तस्वीर के लिए किम को काफी ट्रोल किया जा रहा है। किम की इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा, 'क्या अब सही समय आ नहीं आ गया है कि ये बता दिया जाए कि ओम हिंदू धर्म की पवित्र पहचान है और ये सिर्फ कोई ज्वैलरी नहीं है'? इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने किम को इन तस्वीरों के चलते काफी ट्रोल किया है।

 

विज्ञापन

किम कार्दशियन - फोटो : Twitter
इसके अलावा हाल ही में किम पर उनके हिडन हिल्स स्थित आवास पर सात पूर्व स्टाफ सदस्यों ने उन पर भुगतान की देरी करने का मुकदमा दायर किया जिसके चलते किम एक बार फिर विवादों में फंस गईं।सदस्यों का आरोप था कि किम ने उनके भुगतान में देरी की और कर के लिए 10 प्रतिशत की रकम भी ली जिसे बाद में सरकार को भी नहीं दिया गया। ये मुकदमा लॉस एंजेलिस में दायर किया गया है। वहीं किम ने श्रमिक नियमों के उल्लंघन वाली बात को मानने से साफ इनकार कर दिया था।

गौरतलब है कि हाल ही में फोर्ब्स की आई एक रिपोर्ट के मुताबिक किम कार्दशियन अब इंडियन करेंसी में 100 करोड़ की संपत्ति वाली सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। उनके पास टीवी शोज और विज्ञापन के अलावा दो बड़े बिजनेस भी हैं। उन्होंने साल 2017 में अपना कॉस्मेटिक बिजनेस KKW Beauty की शुरुआत की थी जो काफी सफल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें