फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लोई के पूर्व पति का खुलासा, ड्रग्स के नशे में मैंने उसे जान से मारने की धमकी दी थी

Tue, 28 May 2019 01:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्लोई कार्दशियन - फोटो : instagram
विज्ञापन

रियलिटी टीवी स्टार क्लोई कार्दशियां के पूर्व पति लैमर जोसेफ ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने क्लोई को जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उस दौरान वह ड्रग्स के नशे में थे जिस वजह से वह सही नहीं सोच पा रहे थे। इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान हुआ।

एक इंटरव्यू में लैमर जोसेफ ने बताया कि उन्होंने काफी ड्रग्स ले रखी थी और वह खुद पर काबू नहीं रख पा रहे थे। मदद के लिए क्लोई ने उनके दोस्तों को बुलाया लेकिन लैमर को यह पसंद नहीं आया। इस बात को लेकर उन्होंने क्लोई से लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि क्लोई और लैमर ने साल 2016 में तलाक ले लिया था। दोनों ने साल 2009 में शादी की थी। बता दें क्लोई किम कार्दशियां की बहन हैं। बता दें कुछ दिनों पहले ही क्लोई अपनी बहनों के साथ मियामी में वैकेशन इंजॉय करने गईं थीं। जहां से दोनों बहनें अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें