फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर विजेता केविन स्पेसी पर एक बार फिर लगा यौन शोषण का आरोप, अदालत में 7 जनवरी को पेशी

Tue, 25 Dec 2018 03:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kevin Spacey
विज्ञापन
हॉलीवुड स्टार केविन स्पेसी पर मैसाचुसेट्स के एक बार में एक किशोर के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है जिसके लिए वह अदालत में पेश होंगे। वह सात जनवरी को अदालत में पेश होंगे। घटना कथित तौर पर नैनटकेट में जुलाई 2016 में हुई थी। बता दें इससे पहले स्पेसी पर एक उनके एक प्राइवेट मसाज थेरपिस्ट ने यौन शोषण का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को स्पेसी ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह 'हाउस ऑफ कार्डस' के फ्रैंकअंडरवुड के किरदार में नजर आ रहे हैं और कोई भी गलत काम करने से इनकार कर रहे हैं।उन्होंने कहा है, "मैं निश्चित रूप से उन गलतियों की कीमत नहीं चुकाने वाला हूं जिन्हें मैंने नहीं किया। आपको बिना तथ्यों के निष्कर्ष पर पहुंचने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।"

'लेट मी बी फ्रैंक' नामक तीन मिनट की क्लिप को पिछले नवंबर में आरोप लगाने के बाद से स्पेसी की पहली सार्वजनिक उपस्थिति के रूप में देखा जा रहा है। पीड़ित पूर्व टेलीविजन प्रस्तोता हीदर अनरुह के बेटे हैं जिन्होंने 2017 में इस घटना पर सार्वजनिक रूप से बात की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि स्पेसी ने उनके बेटे को (जो उस समय 18 साल का था) शराब पिलाई और फिर छेड़खानी की। मैसाचुसेट्स में शराब पीने की न्यूनतम आयु 21 साल है।
विज्ञापन


हॉलीवुड में इस वक्त हार्वे वीनस्टीन एक साथ कई महिलाओं द्वारा यौन शोषण के आरोप का सामना कर रहे हैं। हार्वे हॉलीवुड के बेहद ताकतवर फिल्ममेकर माने जाते हैं। बता दें कि हार्वे के प्रॉडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें