फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार एक्सीडेंट मामले में केविन हार्ट के ड्राइवर ने किया मुकदमा, एक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 24 Sep 2019 03:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केविन हार्ट - फोटो : social media
विज्ञापन
अमेरिकी अभिनेता व कॉमेडियन केविन हार्ट हाल ही में दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। कैलिफोर्निया में 1 सिंतबर को एक बड़ी कार दुर्घटना में बुरी तरह से चोटिल होने के बाद हार्ट को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके साथ कार में ड्राइवर और एक और शख्स मौजूद था। इसी बीच खबर आ रही है कि केविन पर उन्ही के ड्राइवर ने मुकदमा किया है।
विज्ञापन


TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक ड्राइवर ने गाड़ी में सेफ्टी फीचर्स न रखने के लिए केविन पर केस किया है। उनका आरोप है कि केविन ने गाड़ी में सेफ्टी फीचर्स जैसे एयरबैग और सेफ्टी हार्नेस जैसे महत्वपूर्ण फीचर्स न रखने की लापरवाही दिखाई है। जिस प्रकार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं उसको देखते हुए कार के सेफ्टी फीचर्स बहुत ज्यादा मायने रखते हैं।

ड्राइवर ने केविन का कार डिजाइन करने वाली कंपनी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी ने सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा है। बता दें आज के समय में अधिकतर लोग कार खरीदते वक्त उसके सेफ्टी फीचर्स के बारे में जरूर जानते हैं। लेकिन केविन द्वारा इसे नजरअंदाज किया गया। अब देखना ये होगा कि केविन का इसपर क्या बयान आता है। उन्होंने इस मामले के लिए एक वकील भी किया है।
विज्ञापन


आपको बता दें इस भयावह कार दुर्घटना में चोटिल होने के बाद केविन को पीठ की सर्जरी करानी पड़ी। केविन को पूरी तरह से ठीक होने में अभी काफी समय लगेगा। अभिनेता की जल्द ही फिजिकल थेरेपी शुरू हो जाएगी। जो 4 महीने तक चलेगी।

केविन ऑस्कर को लेकर भी चर्चा में रहे थे। केविन को 91वें अकादमी पुरस्कार समारोह की मेजबानी करने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन सिर्फ दो दिन बाद ही केविन ने खुद को इस जिम्मेदारी से अलग कर लिया। 

दरअसल जैसे ही केविन को होस्ट की जिम्मेदारी दी गई ट्विटर पर केविन के सालों पुराने ट्वीट्स रीट्वीट किए जाने लगें। इन ट्वीट्स में केविन ने अपने समलैंगिक विरोधी विचार व्यक्त किए थे। फिर क्या था यूजर्स ने जमकर अपना गुस्सा निकाला। जल्द ही यह एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी बन गई। जिसके बाद केविन ने अपना नाम ऑस्कर सेरेमनी से अलग करना पड़ा।
विज्ञापन

 

पढ़ें- कार दुर्घटना में घायल हुए केविन हार्ट को 10 दिन बाद मिली अस्पताल से छुट्टी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें