फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंडल जेनर के घर पड़ा डाका, एक करोड़ के गहने ले गए चोर

Fri, 17 Mar 2017 01:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
केंडल जेनर
विज्ञापन
जहां कुछ महीने पहले किम कार्दशियन के घर बंदूक दिखाकर चोरी कर ली गई थी वहीं अब उनकी छोटी बहन और सुपरमॉडल केंडल जेनर के घर चोरी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


खबर है कि उनके घर से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी कर लिए गए हैं। 

पुलिस ने एफपी एजेंसी को बताया कि देर रात उन्हें 911 पर एक अंजान शख्स का फोन आया जिसने  पास के इलाके में चोरी होने के बारे में बताया, लेकिन उसने ये नहीं बताया कि वो चोरी केंडल जेनर के घर हुई।

बता दें कि एक दिन पहले ही केंडल जेनर ने अपने घर एक पार्टी रखी थी और उसी में कुछ लोग घर के अंदर घुसे। केंडल को अलार्म बजने पर इस बारे में पता चला।
विज्ञापन

किम कार्दशियन के बाद केंडल जेनर के घर लूटपाट

केंडल जेनर
हालांकि बाद में भी केंडल ने चेक नहीं किया कि घर में कोई घुसा। आधी रात को केंडल घर से बाहर किसी काम से चली गईं और जब वो लौटीं तो उन्होंने देखा कि उनके गहनों की चोरी हो चुकी है।

जांच-पड़ताल जारी है लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

बता दें कि केंडल से पहले उनकी बहन किम कार्दशियन के साथ पेरिस के होटल में लूटपाट हुई थी।

उस वक्त आरोपी पुलिस की ड्रेस में किम के कमरे में घुसे और बंदूक की नोक पर करोड़ों डॉलर और ज्वैलरी लूट ली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें