अवॉर्ड शो के इमोशनल मोमेंट्स
इस साल के अवॉर्ड शो में कई इमोशनल मोमेंट्स भी देखने को मिले। एरिका कैंपबेल और ले’एंड्रिया जॉनसन ने म्यूजिक एग्जीक्यूटिव क्लाइव डेविस को श्रद्धांजलि दी। वहीं R&B आइकन डी’एंजेलो को भी खास ट्रिब्यूट दिया गया।
कार्डी बी के नाम रही शाम
अवॉर्ड शो से पहले कार्डी बी को सबसे ज्यादा 6 नॉमिनेशन मिले थे, जबकि केंड्रिक लैमर और मारिया द साइंटिस्ट को 5-5 नॉमिनेशन मिले।
दो नए अवॉर्ड भी हुए शुरू
इस बार दो नए अवॉर्ड भी शुरू किए गए- ‘फैशन वैनगार्ड अवॉर्ड’ और ‘पल्स अवॉर्ड’। इसके अलावा टेयाना टेलर को ‘आइकन ऑफ द ईयर’, सिल्विया रोन को ‘अल्टीमेट आइकन अवॉर्ड’ और लॉरिन हिल को ‘लिविंग लीजेंड आइकन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें- ‘हर दिन रिहर्सल का वीडियो भेजते हैं’, शाहरुख खान की मेहनत ने किया हैरान; राजकुमार हिरानी ने किया बड़ा खुलासा
लॉरिन हिल को दिया शानदार ट्रिब्यूट
टेयाना टेलर उस वक्त भावुक हो गईं, जब स्टेज पर जेनेट जैक्सन ने उन्हें ‘आइकन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड दिया। उन्होंने जेनेट को अपना सबसे बड़ा इंस्पिरेशन बताते हुए कहा कि यह पल उनके लिए बहुत खास है।
अवॉर्ड शो का अंत लॉरिन हिल को दिए गए शानदार ट्रिब्यूट के साथ हुआ, जिसमें कई बड़े कलाकारों ने परफॉर्म किया।