रूबी ने लगाए आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूबी ने कहा कि इस कथित घटना के बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने में उन्हें लगभग दो दशक लग गए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड्स पर लिखा, 'कैटी पेरी ने मेलबर्न के स्पाइस मार्केट नाइटक्लब में मेरा यौन उत्पीड़न किया। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मैं इतनी लंबी जिंदगी जी पाई कि अपनी आवाज उठा सकूं। यह दिखाता है कि ट्रॉमा और यौन उत्पीड़न का कितना गहरा असर होता है।'
कैटी पेरी का जवाब
पेज सिक्स को दिए एक बयान में, कैटी के प्रतिनिधि ने कहा 'रूबी रोज की तरफ से सोशल मीडिया पर कैटी पेरी के बारे में फैलाए जा रहे आरोप न केवल पूरी तरह से झूठे हैं, बल्कि वे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना भी हैं। रूबी ने पहले भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों को लोगों को लोगों ने खारिज किए हैं।'
साथ में दिखे ट्रुडो और कैटी
खबरें हैं कि इन दिनों कैटी पेरी जस्टिन ट्रूडो को डेट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रूडो के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इसमें वह और ट्रूडो हाथ पकड़कर चलते, साथ बैठकर रिलैक्स करते और म्यूजिक एंजॉय करते नजर आए।