पॉप सिंगर कैटी पेरी सोशल मीडिया की नई क्वीन बन गई हैं। उन्होंने अपने नाम ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है जिसे तोड़ना फिलहाल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए भी नामुमकिन है।
कैटी पेरी दुनिया में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो करने वाली शख्सियत बन गई हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन हो गई है। सिंगर जस्टिन बीबर 96.7 मिलियन के साथ ठीक उनसे पीछे हैं वहीं तीसरे नंबर पर 90.8 फॉलोअर्स के साथ बराक ओबामा हैं।
इस मौके पर कैटी पेरी को ट्विटर ने कुछ इस अंदाज में बधाई दी।
Today, we #WITNESS history.
Congratulations @katyperry, the first to reach 100 million followers! #LoveKaty pic.twitter.com/41aJyPTtZ2
— Twitter (@Twitter) June 16, 2017