अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट (Kanye West) ने हाल ही में एलान किया था कि वह इस साल के आखिर में होने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे। कान्ये वेस्ट का मुकाबला वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन से होगा।
कान्ये वेस्ट ने हाल ही में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। रैपर कान्ये वेस्ट इस रैली में गर्भपात और पॉर्नोग्राफी पर बात करते हुए रो पड़े। एक घंटे से अधिक समय तक चलने वाली इस रैली में उन्होंने गर्भपात की निंदा करते हुए कहा कि मेरे पिता मेरा गर्भपात करवाना चाहते थे। कोई कान्ये वेस्ट नहीं होता, क्योंकि मेरे पिताजी बहुत व्यस्त थे। मेरी मां ने मुझे बचाया था।
बता दें कि कान्ये वेस्ट किम कार्दशियन के पति हैं। अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। कान्ये वेस्ट ने ट्वीट करते हुए कहा था, 'भगवान पर विश्वास रखते हुए हमें अब अमेरिका के उस वादे को समझना चाहिए, एक विजन के साथ देश के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। मैं अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहा हूं।' उन्होंने अपने ट्वीट में अमेरिकी झंडे का इमोजी बनाया और हैशटैग “#2020VISION” लिखा। कान्ये के इस कदम का मशहूर उद्योगपति एलन मस्क ने स्वागत किया है।
गौरतलब है कि कान्ये वेस्ट के इस एलान से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बेहद दिलचस्प होने के आसार बढ़ गए हैं।
पढ़ें-
Haruma Miura Death: अपार्टमेंट में मृत पाए गए जापानी अभिनेता हरुमा मिउरा, पुलिस को आत्महत्या का संदेह