कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और सिंगर कैटी पेरी रिश्ते में हैं। उनके डेटिंग की अफवाहें 2025 के बीच में शुरू हुई थीं और बाद में, पब्लिक अपीयरेंस और इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दोनों ने कन्फर्म किया कि वे साथ हैं। अब, सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें जस्टिन, कैटी की बॉडी पर सनस्क्रीन लोशन लगाते हुए दिख रहे हैं।
जस्टिन ट्रूडो, कैटी पेरी
- फोटो : एक्स
वायरल तस्वीरों में क्या है?
खबरों के मुताबिक, दोनों फ्रांस में छुट्टियां मना रहे हैं और वायरल तस्वीरें चर्चा का विषय बन गई हैं। एक फोटो में राजनेता को सिंगर के टॉप के अंदर लोशन लगाते हुए देखा जा सकता है। उनके प्यार नेटीजंस का ध्यान खींचा है।
यूजर्स ने किए कमेंट
एक और नेटिजंस ने ट्वीट किया, 'मुझे डर है कि जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी शायद एक दिन सबके सामने संबंध भी कर लें। वे सच में अजीब हैं।'
एक और एक्स यूजर ने लिखा, 'केटी पैरी और जस्टिन ट्रूडो की ये नई तस्वीरें सामने आई हैं। मैं इसके लिए तैयार नहीं था। अकेले सनस्क्रीन वाले पल ने ही लोगों को हैरान कर दिया है। एक साल हो गया है और वे अभी भी ऐसे ही हैं।'
तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक नेटिजन ने ट्वीट किया, 'जस्टिन और कैटी पेरी का बॉन्ड अकल्पनीय है। जिस तरह से वह उन्हें सनस्क्रीन लगाते हैं, उससे पता चलता है कि वे एक-दूसरे के कितने करीब हैं।'
13 साल बड़े हैं एक्टर
हमेशा कहा जाता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, लेकिन अगर हम जस्टिन और कैटी के बीच उम्र के अंतर को देखें, तो जस्टिन, कैटी से 13 साल बड़े हैं। जस्टिन 54 साल के हैं और कैटी 41 साल की हैं।
हालांकि खबरें हैं कि वे एक साल से डेट कर रहे हैं, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे जल्द ही शादी करेंगे या एक-दूसरे को डेट करना जारी रखेंगे।
कैटी पेरी और जस्टिन
- फोटो : एक्स
ट्रूडो और पैरी की पहले हो चुकी शादी
जस्टिन की शादी पहले सोफी ग्रेगोइरे से हुई थी। यह पूर्व कपल 2023 में अलग हो गया था। वहीं, कैटी ने 2010 में रसेल ब्रांड से शादी की थी, लेकिन 2012 में दोनों का तलाक हो गया।