गायक जस्टिन बीबर अपनी पूर्व महिला मित्र सेलेना गोम्ज को अपनी जिंदगी में वापस लाना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि सबकुछ फिर पहले जैसा हो जाए।
वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक, "जस्टिन यह कहते रहे हैं कि जब वह गोम्ज को अपनी जिंदगी में वापस लाने का फैसला करेंगे, वह उन्हें ले आएंगे।"
हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीबर ने अपने मित्रों से कहा है कि वे गोम्ज के बारे में भला-बुरा न कहें।
इस बीच, गोम्ज की तरफ से ऐसी कोई बात नजर नहीं आ रही और वह बीबर की जीवनशैली का मजाक उड़ाती दिख रही हैं।
बीबर के साथ उनकी मां ने भी सेलेना के साथ बीबर की जोड़ी फिर से बनने की बात कही थी।