फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Justin Bieber: पैपराजी से हुए झगड़े के बाद सामने आई जस्टिन बीबर की पोस्ट, लिखा- ‘हां मुझे गुस्सा आता है…’

Tue, 17 Jun 2025 05:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में पॉपुलर कैनेडियन सिंगर जस्टिन बीबर का पैपराजी से झगड़ा हो गया, वह एक वायरल वीडियो में पैपराजी पर चिल्लाते नजर आए। इस झगड़े के बाद जस्टिन बीबर की एक सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आई है। इस पोस्ट में वह अपने गुस्सैल व्यवहार के बारे में बात करते नजर आए। साथ ही कई और बातें भी साझा करते दिखे। 

विज्ञापन
जस्टिन बीबर और सिंगर की पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@justinbieber
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जस्टिन बीबर कम उम्र में ही एक पॉपुलर सिंगर बन गए थे। साथ ही शुरुआत से कंट्रोवर्सी से भी वह घिरे रहे हैं। हाल ही में कुछ पैपराजी के व्यवहार के कारण वह काफी गुस्सा नजर आए। एक वायरल वीडियो में पैपराजी को भला-बुरा कहते नजर आए। जब जस्टिन का यह वीडियो काफी वायरल हो गया, यूजर्स उनके गुस्सैल व्यवहार पर चर्चा करने लगे। इसके बाद सिंगर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया। जिसमें वह अपना पक्ष रखते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


जस्टिन ने गुस्से की समस्या पर बात की 
जस्टिन बीबर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की, जिसमें वह लिखते हैं, ‘लोग मुझे हील होने के लिए कहते रहते हैं। क्या आपको नहीं लगता कि अगर मैं खुद को ठीक कर सकता तो मैं पहले ही कर चुका होता? मुझे पता है कि मैं अंदर से टूट चुका हूं। यह भी पता है कि मुझे गुस्से की समस्या है। मैंने अपनी पूरी जिंदगी उन लोगों की तरह बनने की कोशिश की, जिन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे उनके जैसा होना चाहिए। यह सब बातें मुझे और ज्यादा थका देती है और गुस्सा दिलाती हैं।’   

ये खबर भी पढ़ें: Justin Bieber: तलाक की अफवाहों के बीच जस्टिन ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, तस्वीरें देख फैंस भी हुए परेशान 

 


सिंगर बाेले- खुद के बारे में सोचकर थक चुका हूं
जस्टिन बीबर पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘जितना ज्यादा मैं खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता हूं, उतना ही मैं खुद पर फोकर भी करता हूं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो हाल ही में खुद के बारे में सोचकर थक गया हूं। क्या आप थके नहीं हैं।’
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
बताते चलें कि जस्टिन बीबर की जिंदगी की हर बड़ी-छोटी बातों को मीडिया, पैपराजी कवर करने की कोशिश करते हैं। इससे जस्टिन अपनी जिंदगी को सुकून से नहीं जी पा रहे हैं। वह जहां जाते हैं, पैपराजी उनके पीछे पहुंच जाते हैं। अपने और पत्नी हेली बीबर की तलाक की अफवाहों और खबरों से भी सिंगर परेशान है। जस्टिन चाहते हैं कि पैपराजी उनका पीछा छोड़ दें। जब वह ऐसा नहीं करते हैं तो जस्टिन अक्सर पैपराजी, मीडिया पर गुस्सा निकालते हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें