फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Justin Bieber: जस्टिन बीबर की बात सुनकर चौंक जाएंगे आप, बोले- 'मैं दूसरों को खुश करने के खुद से नफरत...

Sun, 23 Mar 2025 11:32 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Justin Bieber: जस्टिन बीबर ने अपने प्रशंसकों को अपने नए एल्बम की एक खास झलक दिखाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कई संगीतकारों के साथ कीबोर्ड बजाते हुए नजर आए। साथ ही एक खास नोट भी लिखा। 
 
विज्ञापन
जस्टिन बीबर ने अपने बारे में बताई अनोखी बात - फोटो : इंस्टाग्राम@justinbieber
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉप आइकन जस्टिन बीबर ने सोशल मीडिया पर एक बिहाइंड द सीन क्लिप शेयर किया, जिसमें वह संगीतकारों के साथ अपने नए एल्बम पर काम करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस वीडियो के साथ एक खास नोट भी लिखा, जो उनके खुद के बारे में है।
विज्ञापन

 

जस्टिन का इंस्टाग्राम पोस्ट
इस वीडियो में उनके साथ जेन्सन मैकरे, जुडाह स्मिथ, जोश मेहल, डीजे टे जेम्स और कैंपर जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। जस्टिन ने इंस्टाग्राम की पोस्ट के जरिए अपनी परेशानियों के बारे में बताया, जैसे गुस्से की समस्या और उससे निपटने की कोशिश। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ''उन्हें हमेशा दूसरों को खुश करने का दबाव महसूस होता है, जिससे वह अब थक गए हैं। क्योंकि इस दबाव में वह कभी-कभी खुद को खो देते हैं और ऐसा लगता है कि वह दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें खुद से नफरत होती है जब वह दूसरों को खुश करने के लिए खुद को बदलते हैं। 
विज्ञापन

जस्टिन का नया एलबम
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, उनका नया एल्बम उनकी जिंदगी के निजी अनुभवों, पुरानी मुश्किलों, रिश्तों और पिता बनने की कहानी को दिखाएगा। हाल ही में जस्टिन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि बचपन में उन्हें नफरत ना करने की सलाह दी जाती थी, लेकिन इससे उनकी भावनाएं दब गईं। वह अक्सर खुद को कमजोर और अयोग्य महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें:
David Warner: नितिन की 'रॉबिनहुड' को प्रमोट करने हैदराबाद पहुंचे डेविड वार्नर, वेंकी कुदुमुला ने किया स्वागत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें