फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिन बीबर पर एक फोटोग्राफर ने किया मुकदमा, नहीं ली थी फोटो पोस्ट करने की इजाजत

Fri, 18 Oct 2019 05:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जस्टिन बीबर
विज्ञापन

जस्टिन बीबर एक लीगल मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। जस्टिन बीबर पर कॉपीराइट उल्लंघन के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल जस्टिन बीबर ने 13 मार्च को सोशल मीडिया पर अपने फ्रेंड के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। लेकिन इन तस्वीरों का मालिकाना हक बीबर के पास नहीं था।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, जस्टिन बीबर ने फोटोग्राफर रॉबर्ट बरबरा से इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने की इजाजत नहीं ले रखी थी।

इससे पहले जेनिफर लोपेज पर भी फोटो एजेंसी ने कॉपीराइट के तहत डेढ़ लाख डॉलर का मुकदमा किया था।

बात करें बीबर की तो हाल ही में वो 25 लाख की हाइब्रिड बिल्लियों को खरीदने की वजह से भी चर्चा में थे। बता दें अभी एक अक्टूबर को ही जस्टिन बीबर और मॉडल हैली बाल्डविन ने दोबारा शादी की है। दोनों ने शादी की पहली सालगिरह के मौके पर दोबारा शादी (पहले कोर्ट मैरिज) करके फैंस को चौंका दिया। 154 वीआईपी गेस्ट की मौजूदगी में दोनों ने शादी की। 
विज्ञापन


इस मौके पर दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दरअसल पिछले एक साल में दोनों की शादी पर कई तरह के सवाल उठ चुके हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। लेकिन दोबारा शादी करके दोनों ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें