डीसी कॉमिक सुपरहीरो पर आधारित फिल्म 'जस्टिस लीग' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये ट्रेलर डीसी कॉमिक सुपरहीरो में हमारे विश्वास को कायम रखने में कामयाब रहा है। जस्टिस लीग, इस साल बेहतरीन सुपरहीरो फिल्मों में से एक है।
फिल्म में बैटमैन, वंडर वुमन जैसे सुपरहीरोज का एक्शन के साथ दिखेगा। विलेन स्टेपनवॉल्फ और उनकी सेना से भयावह खतरे का सामना करने के लिए ये सब मिलकर फेमस फ्लैश, एक्वामैन और साइबॉर्ग से मिलकर एक टीम बनाएंगे।
फिल्म में बेन एफ्लेक बैटमैन बन लोगों का दिल जीतते नजर आएंगे वहीं अभिनेत्री गैल गैडोट जो पहले से ही वन्डर वुमन के नाम से फेमस है एक बार फिर इस फिल्म में वन्डर वुमन में किरदार में दिखेंगी।
'जस्टिस लीग' को जैक स्नाइडर ने डायरेक्ट किया है।