फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषित हुई 'जुरासिक' सीरिज की नई फिल्म

Thu, 12 Sep 2013 05:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'जुरासिक पार्क' सीरिज की नई फिल्म की रिलीज डेट घोषित हो गई है। यह फिल्म अब नए नाम से बनेगी।
विज्ञापन


हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ के चौथे संस्करण को ‘जुरासिक वर्ल्ड’ के नाम से रिलीज किया जाएगा।

हॉलीवुड के एक बड़े स्टूडियो यूनिवर्सल पिक्चर्स ने जुरासिक पार्क के चौथे संस्करण के प्रदर्शन की घोषणा कर दी है। यह फिल्म जुरासिक वर्ल्ड के नाम से 2015 में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन


इस फिल्म का निर्देशन कोलीन ट्रेवोरॉय ने किया है। कोलीन ने फिल्म की पटकथा डरेक कोन्नोली के साथ मिलकर लिखी है।

मालूम हो कि स्टीवन स्पीलबर्ग के निर्देशन में बनी जुरासिक पार्क 1993 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारत सहित दुनिया भर में खूब सराही गई थी।

1997 का इसका दूसरा संस्करण ‘द लास्ट वर्ल्ड के नाम से प्रर्दशित किया गया। यह फिल्म भी खूब चली। फिल्म का तीसरा संस्करण ‘जुरासिक पार्क 3’ 2001 में रिलीज किया गया था।
विज्ञापन


अब जुरासिक पार्क 3 की सीक्वल फिल्म जुरासिक वर्ल्ड नाम से जून 2015 में रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें