फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह मशहूर सिंगर महिलाओं की अश्लील वीडियो बना करता था दोस्तों में शेयर, गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2019 04:32 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जुंग जून यंग - फोटो : CGTN
विज्ञापन

दक्षिण कोरियाई पुलिस ने बीते गुरुवार के-पॉप सिंगर जुंग जून यंग को गिरफ्तार किया। गायक पर एक महिला के सीक्रेट सेक्स वीडियो शेयर करने का संगीन आरोप है। सिंगर ने गुपचुप तरीके से महिला की ऐसी वीडियो बनाई थी। कोर्ट में पेशी के दौरान सियोल केंद्रीय जिला न्यायलय ने गायक के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था। इसके बाद उसे हथकड़ी पहनाकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

विज्ञापन


वहीं,  पुलिस की पूछताछ में गायक ने बताया कि वह गुपचुप तरीके से महिलाओं की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर दोस्तों संग ग्रुप में शेयर करता था। गौरतलब है कि वहां आए दिन ऐसे मामले देखने को मिलते रहते हैं और ये लोग माफी मांगकर खुद को निर्दोष साबित कर फिर ऐसी हरकते करने लग जाते हैं।

खबर है कि पुलिस एक अन्य के-पॉप स्टार स्युउंग्री की भी पड़ताल कर रही है। स्युउंग्री एक इंटरनेशनल पर्सनैलिटी है और बिग बैंग ग्रुप का सदस्य भी, लेकिन उस पर गैरकानूनी रूप से सैक्सुअस सर्विस बिजनेस करने का संदेह है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते सोमवार जुंग को पकड़ने के लिए द सियोल मेट्रोपोलिटन पुलिस एजेंसी ने स्टेट प्रोसेक्यूटर के जरिए अरेस्ट वॉरंट का अनुरोध किया था। वहीं, इस मामले के बाद साउथ कोरियन महिलाओं में रोष पैदा हुआ है। वे गायक और ऐसी हकरतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें