फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Julian Ortega Dies: स्पैनिश सीरीज 'एलीट' के अभिनेता जूलियन ओर्टेगा का 41 की उम्र में निधन, हार्ट अटैक बना कारण

Thu, 29 Aug 2024 11:57 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेटफ्लिक्स की हिट स्पैनिश सीरीज 'एलीट' के अभिनेता जूलियन ओर्टेगा का 41 साल की उम्र में निधन हो गया है। ओर्टेगा की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बना है। 
 
विज्ञापन
जूलियन ओर्टेगा का निधन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेटफ्लिक्स की हिट स्पैनिश सीरीज 'एलीट' के अभिनेता जूलियन ओर्टेगा का 41 साल की उम्र में निधन हो गया है। ओर्टेगा की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बना है। जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त को स्पेन के बारबेट में जहोरा बीच का दौरा करते समय उन्हें हार्ट अटैक आया और इसी ने उनकी जान ले ली। स्पेन के यूनियन डी एक्टोरेस वाई एक्ट्रिसेस ने सोमवार को ओर्टेगा के लिए एक शोक संदेश पोस्ट कर इस दुखद खबर की पुष्टि की। 

कैसे गई ओर्टेगा की जान?

शुरुआती रिपोर्टों की मानें तो अभिनेता की मौत समंदर में डूबने से हुई थी। हालांकि, बाद में अधिकारियों ने कहा कि किनारे पर रहने के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। कई मिनटों तक पैरामेडिक्स द्वारा उन्हें जीवित करने का प्रयास करने के बाद, ओर्टेगा को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


Raveena Tandon Interview: कम खाना बढ़ती उम्र की सबसे अच्छी औषधि, जवानी पर इतराए, बुजुर्गियत पर नाज होना चाहिए

पाको कोलाडो ने दी श्रद्धांजलि 

ओर्टेगा के निधन के दो दिन बाद उनके 'द कंट्रीसाइड' के साथी कलाकार पाको कोलाडो ने उनके प्रति सम्मान साझा करने के लिए एक्स का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, 'जूलियन ओर्टेगा, द कंट्रीसाइड में आपके पिता की भूमिका निभाना बहुत खुशी की बात थी। आरआईपी जूलियन।'

Stree 2 Box Office Collection Day 15: 'स्त्री 2' के किले में सेंध लगाना असंभव, 15वें दिन भी धांसू रही कमाई

'एलीट' में काम कर ओर्टेगा ने जीते दिल

ओर्टेगा ने स्पैनिश ड्रामा सीरीज 'एलीट' में ला कैबाना रेस्तरां के मैनेजर की भूमिका निभाई थी, जो शो के पहले सीजन के दौरान कई एपिसोड में नजर आए थे। 2018 में शुरू हुई सीरीज 'एलीट' आठ साल तक यानी कि साल 2024 तक चली। इसका आखिरी एपिसोड 26 जुलाई को प्रसारित हुआ था। इस सीरीज के अन्य कलाकारों में उमर अयुसो, इत्जान एस्कैमिला, एरोन पाइपर, मिगुएल बर्नार्डो, वेलेंटीना जेनेरे, आंद्रे लामोग्लिया और क्लाउडिया सालास शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें