फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Johnny Depp Vs Amber Heard: मानहानि मामले में अंतिम बहस पूरी, समापन तर्कों के बाद विचार-विमर्श करेगी जूरी

Fri, 27 May 2022 08:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के लंबी कानूनी लड़ाई चल रही है। कई समय से चल रही इस कानूनी लड़ाई में एक के बाद एक हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन
जॉनी डेप, एम्बर हर्ड - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप इन दिनों अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मानहानि मुकदमे को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के लंबी कानूनी लड़ाई चल रही है। कई समय से चल रही इस कानूनी लड़ाई में एक के बाद एक हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। ऐसे में बीते छह सप्ताह में 100 घंटे से अधिक समय की गवाही के बाद आखिरकार जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के बीच मानहानि के मुकदमे में अंतिम बहस शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

शुक्रवार को डेप के लिए उनकी वकील केमिली वास्केज ने समापन तर्क प्रस्तुत किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 27 मई 2016 को हर्ड ने लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में एक कोर्टहाउस में डेप पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा कर उनका जीवन बर्बाद कर दिया। ऐसे में अब 27 मई 2022, ठीक छह साल बाद हम चाहते हैं कि आप दुनिया को यह सच बताएं कि डेप एक घरेलू हिंसा करने वाले व्यक्ति नहीं हैं। हम आपसे उनका नाम, उनकी प्रतिष्ठा और उनका करियर वापस देने के लिए प्रार्थना करते हैं।"

 

अपने इन शब्दों और तर्कों के साथ डेप की कानूनी टीम ने कोर्ट में अपना समापन तर्क दिया। वहीं, हर्ड की टीम द्वारा अपनी अंतिम दलीलें पेश करने से पहले एक छोटा सा ब्रेक लिया गया। ब्रेक खत्म होने के बाद मामले में सुनवाई एक बार फिर शुरू हो गई है। एम्बर हर्ड की तरफ से वकील बेन रॉटनबॉर्न समापन तर्क पेश किया। इस दौरान अपने तर्क रखते हुए रॉटनबॉर्न ने कहा कि हम सज्जनों से पूछते हैं कि आप डेप को उनके कार्यों के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं? हर जगह घरेलू दुर्व्यवहार के शिकार लोगों के लिए खड़े हों। बोलने की स्वतंत्रता के लिए खड़े हों। एम्बर हर्ड को उसकी आवाज वापस दे दो। एम्बर हर्ड को उसकी जिंदगी वापस दे दो।" मामले में समापन तर्कों के बाद जूरी अपने विचार-विमर्श शुरू करेगी।

इससे पहले जज पेनी अजकार्टे ने समापन तर्क शुरू करने से पहले विचार-विमर्श के लिए जूरी सदस्यों को निर्देश दिए थे। अजकार्ट ने कहा जूरी सदस्यों को सलाह दी कि "आपका फैसला किसी भी तरह से सहानुभूति, पूर्वाग्रह अनुमान या अटकलों पर आधारित नहीं होना चाहिए।" आपका फैसला पूरी तरह से अदालत के सबूतों और निर्देशों पर आधारित होना चाहिए। 

 

विज्ञापन

गौरतलब है कि जॉनी डेप और एम्बर के बीच कानूनी लड़ाई की शुरुआत तब शुरू हुई जब एम्बर ने 2018 में एक अखबार में लेख लिखा। इसमें उन्होंने खुद को घरेलू हिंसा का शिकार बताया। इसके बाद जॉनी डेप ने एंबर पर मानहानि का केस कर दिया था। तभी से दोनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे कर रहे हैं। जॉनी और एम्बर की शादी फरवरी 2015 में हुई थी। दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें