फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Johnny Depp: फिर तूफानी सफर पर निकलेगा जैक स्पैरो? सामने आई ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ से जुड़ी अहम जानकारी

Mon, 17 Aug 2026 09:12 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Johnny Depp In Pirates of the Caribbean 6: ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। फ्रैंचाइजी ने फिल्म का छठा भाग बनाने का निर्णय लिया है। निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर ने इस बारे में बात की है। जानें क्या बोले जेरी?
विज्ञापन
जेरी ब्रुकहाइमर, जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जॉनी डेप अभिनीत इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म पर काम किया जा रहा है। हाल ही में फिल्म के निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर ने इसके छठे पार्ट से जुड़ी जानकारी साझा की।

विज्ञापन


क्या बोले जेरी ब्रुकहाइमर?
हाल ही में एक कार्यक्रम में फिल्म के निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर से फिल्म के अगले पार्ट को लेकर सवाल पूछा गया। जेरी ने कहा, ‘हम जॉनी डेप से बात कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म के स्क्रीनप्ले पर भी काम चल रहा है।’ यह जानकारी देकर ब्रुक ने फैंस को हिंट दे दी कि ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के अगले भाग की शूटिंग जल्द ही शुरू हो सकती है।

मार्गोट रॉबी - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्र में होगा मार्गोट रॉबी का किरदार? 
फिल्म से जुड़ी अंदरूनी सूत्रों की मानें तो इस छठे भाग में मार्गोट रॉबी द्वारा अभिनीत मुख्य किरदार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जबकि डेप एक सहायक किरदार के रूप में वापसी करेंगे। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से इस खबर की पुष्टी नहीं हुई है।

विज्ञापन

जॉनी डेप - फोटो : यूट्यूब

कब रिलीज हुई थी 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन'? 
फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ द कैरिबियन: द कर्स ऑफ द ब्लैक पर्ल' साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जॉनी डेप ने कैप्टन जैक स्पैरो की भूमिका निभाई थी। वहीं फिल्म का निर्देशन वर्बिंस्की ने किया था। फिल्म ने दुनियाभर में 6,252.92 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इसके बाद से लेकर अब तक इस सीरीज के कुछ पांच भाग रिलीज हो चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें