फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाइरेट्स ऑफ...' के स्टार जॉनी डेप ने पूर्व पत्नी पर किया 347 करोड़ का केस, लगाया मारपीट का आरोप

Sat, 16 Mar 2019 07:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Johnny Depp
विज्ञापन
'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के स्टार जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी ऐंबर हर्ड पर शराब की बोतल फेंककर दाहिने हाथ की बीच की उंगली की हड्डी चकनाचूर करने के आरोप में 347 करोड़ का मुकदमा किया है।डेप ने ऐंबर पर मारपीट का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हर्ड 2016 में झूठ-मूठ चिल्लाने लगी थीं, "मुझे मारना बंद करो।" 
विज्ञापन


दरअसल ऐंबर हर्ड ने दिसंबर 2018 में वॉशिंगटन पोस्ट को दिए इंटरव्यू में जॉनी डेप को लेकर कहा था कि वह उनसे मारपीट करते थे। इसके बाद अब जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी ऐंबर हर्ड पर मारपीट का आरोप लगाया है।

इससे पहले जॉनी डेप ने कहा था कि उन्होंने कभी भी अपनी पत्नी के साथ घरेलू हिंसा नहीं की। ऐंबर हर्ड ने लोकप्रियता हासिल करने के लिए मुझ पर इल्जाम लगाया था। इसलिए अब जाकर जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी ऐंबर हर्ड पर मानहानि का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बता दें साल 2016 में कोर्ट ने जॉनी डेप को अपनी पत्नी ऐंबर हर्ड से दूर रहने का आदेश दिया था। हर्ड ने आरोप लगाया था पूरे रिलेशनशिप के दौरान जॉनी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की है। उन्होंने कहा था कि डेप शराब और ड्रग जैसी चीजों का काफी अधिक सेवन करते हैं और इसलिए उन्हें उनके गुस्से से डर लगने लगा है। 

साल 2011 में एक फिल्म (द रम डायरी) के सेट पर डेप और हर्ड की मुलाकात हुई थी और तभी वह एक फ्रेंच एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में भी थे, जो पहले से ही दो बच्चों की मां थीं। साल 2015 में डेप और हर्ड ने काफी धूम-धाम से शादी रचाई थी और साल 2017 में दोनों का तलाक भी हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें