अभिनेता कीनू रीव्स 'बाबा यागा' के रूप में 'जॉन विक: चैप्टर 4' में अपनी भूमिका को फिर से दिखाने के लिए वापस आ गए हैं। इस बिलियन-डॉलर फ्रैंचाइजी के चौथे भाग की लायंसगेट और पीवीआर पिक्चर्स ने देश भर के प्रशंसकों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। अगर, आप इसे आधिकारिक रिलीज से पहले इसे देखना चाहते हैं तो 23 मार्च को भारत के चुनिंदा मल्टीप्लेक्स में 'द थर्सडे प्रीव्यू' बुक कर सकते हैं।