गायिका जेसिका सिम्पसन एक बेटे की मां बनने वाली हैं। वेबसाइट 'रडारआनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक सिम्पसन और उनके मंगेतर एरिक जॉनसन को आठ महीने की एक बेटी मैक्सवेल है। उन्होंने क्रिसमस के दिन दूसरी बार मां बनने की घोषणा की थी। एक सूत्र ने कहा कि यह सिम्पसन के सपने सच होने जैसा है।
उन्होंने भगवान से बेटे के लिए प्रार्थना की थी। सूत्र के अनुसार उन्हें इस सप्ताह चिकित्सक द्वारा की गई जांच के बाद पता चला। चिकित्सक ने उनसे बच्चे का लिंग जानने के बारे में पूछा था। सिम्पसन ने हामी भरी और जब चिकित्सक ने उन्हें बताया कि यह लड़का है तो वह खुशी से चीख पड़ीं। वह बेटा चाह रही थीं।