फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeremy Renner: इस साल हॉलीवुड क्रिसमस परेड के ग्रैंड मार्शल बनेंगे जेरेमी रेनर, जरूरतमंद बच्चों की करेंगे मदद

Thu, 14 Nov 2024 07:19 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि यह परेड साल 1928 में शुरू हुई थी और यह वहां की पुरानी परंपरा है। इस उत्सव को छुट्टियों के मौसम के रूप में भी देखा जाता है। यह उत्सव लोगों से चैरिटी इकट्ठा करने और उसे दान करने का काम भी करता है।
 
विज्ञापन
जेरेमी रेनर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड स्टार जेरेमी रेनर को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में हॉकआई की भूमिका से दुनियाभर में खूब लोकप्रियता हासिल हुई। इस किरदार के बाद उन्हें भारत में भी खास पहचान मिली। अब हाल ही में , अभिनेता को इस साल के क्रिसमस परेड का ग्रैंड मार्शल नियुक्त किया गया है। जेरेमी रेनर अगले महीने 92वें हॉलीवुड क्रिसमस परेड के ग्रैंड मार्शल के रूप में उत्सव की सारी बागडोर संभालेंगे।
विज्ञापन


दुर्घटना का शिकार हो गए थे
दो साल पहले रेनर को छाती और आर्थोपेडिक के चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके शरीर पर 14,000 पाउंड से अधिक वजनी एक एक बर्फ हटाने वाली गाड़ी चढ़ गई थी, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अब अभिनेता एक बार फिर उसी एनर्जी के साथ अपने फैंस के सामने आ गए हैं। 1 दिसंबर की शाम को शुरू होने वाले  क्रिसमस परेड की अध्यक्षता करेंगे।

क्या है यह उत्सव?
बता दें कि यह परेड साल 1928 में शुरू हुई थी और यह वहां की पुरानी परंपरा है। इस उत्सव को छुट्टियों के मौसम के रूप में भी देखा जाता है। यह उत्सव लोगों से चैरिटी इकट्ठा करने और उसे दान करने का काम भी करता है।
विज्ञापन


रेनर ने क्रिसमस परेड के ग्रैंड मार्शल बनने को लेकर जताई खुशी
क्रिसमस परेड के ग्रैंड मार्शल बनने को लेकर रेनर काफी खुश हैं। अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए अभिनेता ने कहा, "मैं इस बार के क्रिसमस को लेकर काफी खुश हूं क्योंकि मुझे इस बार की हॉलीवुड क्रिसमस परेड में  ग्रैंड मार्शल बनकर लोगों की सेवा करने का सुनहरा अवसर मिला। इसके जरिए मैं जरूरतमंद बच्चों की सहायता भी कर सकता हूं। इसके लिए मैं टॉयज फॉर टॉट्स के साथ साझेदारी करने को लेकर काफी खुश हूं। उनका एकमात्र मिशन हमारे किए जाने वाले कामों से अच्छे से जुड़ना है। यह साल लोगों में खुशियां बांटने का है।"
विज्ञापन

 

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने साझा कीं संघर्ष के दिनों की यादें, जब भूख से बचने के लिए निकाली ये खास तरकीब


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें