जेरेमी रेनर
- फोटो : social media
एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में सुपरहीरो हॉकआई का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर बीते साल दिसंबर में भयानक हादसे के शिकार हो गए थे। ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्टर जेरेमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में जेरेमी ने बताया था कि 6500 किलोग्राम स्नो-कैट ने उन्हें कुचल दिया था। अभिनेता ने खुलासा किया कि उन दिनों उन्होंने अपने परिवार के लिए अंतिम शब्द भी लिख दिए थे।