एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज एक लीगल मामले में फंसती नजर आ रही हैं। दरअसल एक फोटो एजेंसी ने कॉपीराइट के तहत जेनिफर पर डेढ़ लाख डॉलर का मुकदमा किया है। एजेंसी का आरोप है कि जेनिफर ने उनकी और उनके मंगेतर की तस्वीर बिना इजाजत के इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। मामला 2017 का है।
इस तस्वीर में जेनिफर अपने मंगेतर के साथ न्यूयॉर्क के बिग एप्पल में नाश्ता कर रही हैं। इस तस्वीर को दो साल पहले जेनिफर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। जिसके बाद उनपर बिना इजाजत के फोटो इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।
अभी कुछ दिनों पहले ही जेनिफर ने खुलासा किया था कि लैटिन मूल की होने के कारण पहले उन्हें कई भूमिकाओं के लिए ठुकरा दिया गया था। उन्होंने बताया था- 30 साल पहले तक यह कहा जाता था कि तुम लैटिन लड़की हो। तुम नौकरानी की भूमिका निभाओ।
इससे पहले अमेरिकी सिंगर व ऐक्ट्रेस जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और रिटायर्ड बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिगेज (Alex Rodriguez) से दो साल तक डेटिंग करने के बाद सगाई करने को लेकर चर्चा में थीं। फिलहाल दोनों अपनी सगाई इंजॉय कर रहे हैं और शादी की तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है।
बता दें जेनिफर ने फरवरी 1997 में ओजनी नोआ से शादी की थी। ओजनी नोआ से तलाक के बाद जेनिफर ने Cris Judd से शादी की। साल 2002 में जेनिफर ने बेन एफ्लेक के फिर शादी की और 2004 में दोनों का तलाक हो गया। साल 2004 में ही उन्होंने अपने पुराने दोस्त मार्क एंथनी से शादी की। जेनिफर की ये 5वीं शादी होगी।