फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनिफर लोपेज ने आज भी साथ रखी है बेन अफ्लेक की पहनाई इंगेजमेंट रिंग!, 17 साल पहले तोड़ दी थी सगाई

Sun, 16 May 2021 07:48 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बेन अफ्लेक ने 6.1 कैरेट पिंक सोलिटेयर कस्टम मेड हैरी विन्सटन की डायमंड रिंग के साथ जेनिफर को प्रपोज किया था। साल 2002 में इन दोनों ने सगाई कर ली थी। 
विज्ञापन
जेनिफर लोपेज-बेन अफ्लेक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में उनका मंगेतर एलेक्स रॉड्रिग्ज संग ब्रेकअप हुआ है। एलेक्स रॉड्रिग्ज के साथ ब्रेकअप की खबरों के बाद अब एक्ट्रेस को उनके पूर्व मंगेतर बेन अफ्लेक के साथ स्पॉट किया गया है। इससे पहले भी दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद दोनों की नजदीकियां सुर्खियों में छा गईं हैं।

विज्ञापन


बता दें कि बेन ने 6.1 कैरेट पिंक सोलिटेयर कस्टम मेड हैरी विन्सटन की डायमंड रिंग के साथ जेनिफर को प्रपोज किया था। साल 2002 में इन दोनों ने सगाई कर ली थी। हालांकि, साल 2003 में आपसी मतभेद के चलते दोनों ने सगाई तोड़ दी थी। बेन और जेनिफर का इस तरह से साथ आना लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर रहा है और उनके फैंस को लग रहा है कि दोनों 17 साल बाद एक बार फिर से साथ हो सकते हैं। 

खबरों की मानें तो जेनिफर के पास आज भी वह अंगूठी है, जिसके साथ बेन अफेक्स ने उन्हें प्रपोज किया था। फॉक्स न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया गया है कि जेनिफर से जुड़े एक सोर्स की ओर से उन्हें इस बात की जानकारी दी गई है कि सिंगर के पास आज भी हैरी विंग्सटन की 6.10 कैरेट हीरे की अंगूठी है, जो उन्हें बेन अफेक्स ने पहनाई थी। इस अंगूठी की कीमत 1.2 मिलियन डॉलर है। जो उन्होंने इंगेजमेंट टूटने के बाद भी बेन को वापस नहीं की।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर के पूर्व पब्लिसिस्ट रोब शटर ने बताया कि जेनिफर ने कभी अंगूठी नहीं लौटाई थी। तो अगर दोनों के बीच सब ठीक रहा और ये फिर साथ आते हैं तो जेनिफर के पास पहले से ही अंगूठी है।' बता दें कि जेनिफर लोपेज और बेन अफेक्स 2002 में 'Gigli' की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें